DELHI TRANSPORT MINISTER MEETS AUTO UNION REGARDING CAR FREE DAY ON 28TH OCT
’कार फ्री डे को लेकर परिवहन मंत्री श्री गोपाल राय ने आज ऑटो-रिक्शा
यूनियन के साथ बैठक की
ऑटो-रिक्शा यूनियन ने ’कार फ्री डे के दिन लालकिला से इंडिया गेट तक
फ्री सेवा देने की बात कही
यूनियन पूरे दिल्ली में ’कार फ्री डे को लेकर जागरुकता अभियान चलाएगी
22 अक्टूबर को लालकिला से इंडिया गेट तक ’कार फ्री डे सुबह 7 बजे से 12
बजे दोपहर तक
दिल्ली के परिवहन मंत्री श्री गोपाल राय ने आज ऑटो-रिक्शा यूनियन के साथ
कार फ्री डे को लेकर बैठक की । बैठक के बाद श्री गोपाल राय ने बताया कि
ऑटो-रिक्शा यूनियन ने इस अवसर को सफल बनाने के लिए सभी प्रकार के सहयोग
देने की बात कही। इस अवसर पर ऑटो-रिक्शा यूनियन ने ’कार फ्री डे के दिन
लालकिला से इंडिया गेट तक फ्री सेवा देने की बात कही। इस अभियान में
लोगों की भागीदारी बढ रही है। 400 स्वंयसेवक द्वारा इस क्षेत्र के लागों
को इस अभियान के लाभ के बारे में जागरुक किया जा रहा है साथ ही उनकी
भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
ऑटो-रिक्शा यूनियन पूरी दिल्ली में ’कार फ्री डे को लेकर जागरुकता अभियान
चलाएगी। यूनियन ने पोस्टर और बैनर के द्वारा पूरे दिल्ली में ’कार फ्री
डे को लेकर जागरुकता अभियान चलाएगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि राजधानी में
प्रदूषण एवं जाम की समस्या का मुख्य कारण प्राईवेट गाडि़यों और कार की
मुख्य भूमिका है। जिसका सबसे ज्यादा कुप्रभाव बच्चों पर पड़ता है। इस
समस्या से निजात के लिए यह आवश्यक है कि अधिक-से- अधिक लोग सार्वजनिक
वाहन का प्रयोग करें। सरकार सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के
लिए अनेक प्रयास कर रही है। पहले ही बसों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की
गई है। दिल्ली सरकार मैट्रों का जाल बिछाने के लिए प्रयासरत है तथा ई-
रिक्शा को लास्ट माईल कनेक्टीवीटी तक ले जाना चाहती है। सरकार यातायात
को सुगम बनानेके लिए आधुनिक टैक्नोलाजी का प्रयोग कर रही है।
श्री गोपाल राय ने बताया कि ’कार फ्री डे पर श्री अरविन्द केजरीवाल’’,
मुख्य मंत्री दिल्ली साईकिल रैली की अगुवाई करेंगे।’ ‘कार फ्री डे’ के
संदर्भ में एक कम्पेन‘’अब बस करे,’ ’जन परिवहन- स्वस्थ् जीवन’’’’ लांच
किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य राजधानी के ज्यादातर लोगों की भागीदारी
सुनिश्चित करना एवं उनमें जागरूकता फैलाना है। दिल्ली सरकार ने हर एक
महीने की 22 तारीख को ‘कार फ्री डे, दिल्ली के विभिन्न भागों में मनाने
का निश्चय किया है। इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने 22 अक्टूबर को
लालकिला से इंडिया गेट तक, ‘कार फ्री डे’ मनाने का फैसला लिया है। ‘कार
फ्री डे’ का समय सुबह 7 बजे से 12 बजे दोपहर तक का समय निश्चित किया
गया है। इस दिन, लोगों की सुविधा के लिए इस रूट पर अतिरिक्त बसों का
संचालन किया जाएगा। कार के अलावा इस मार्ग पर सभी सार्वजनिक वाहन को चलने
की अनुमति होगी।




