AMAZING NEWS 2 1/2 YEAR OLD KID FROM HYDERABAD WINS INDIA BOOK OF RECORDS TITLE

नई दिल्ली, 26 फ़रवरी। जिस उम्र में बच्चे उठाना बेठना सीखते है, वंही हेदराबाद का ढाई साल का मासूम कोम्पेल्ला देवादित्या बड़ी ही आसानी से गिनती हो, या मैथ्स के टेबल, या देश के राज्यों हो या उनकी राजधानी की बात हो आसानी से बोल और लिख लेता है। हालहिं में इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड ने इस जीनियस को अवार्ड से नवाजा गया है।

    हेदराबाद निवासी कल्याण कुमार और उनकी पत्नी श्रीशाह ने बताया कि एक साल की उम्र से ही कोम्पेल्ला देवादित्या चीजों को बहुत जल्दी और आसानी से समझ और बोलने लगा था। कोम्पेल्ला देवादित्या को हिन्दी, अंग्रेजी, और तेलगु भाषा का भी अच्छा ज्ञान है।  डेढ़ साल की उम्र में इंग्लिश के सभी अक्षरों को आसानी से पढ़ने और बोलने लगा था। और उसके बाद तो मानो जीनियस कोम्पेल्ला देवादित्या ने गिनती हो या मैथ्स के टेबल हो या प्लैनेट्स के नाम हो या फिर देश के राज्यों और उनकी राजधानी के नाम, उन्हें आसानी से पढ़ और मानचित्र पर चिन्हित कर लेता है। साथ ही इंडिया बुक और रिकॉर्ड के प्रकाशक डॉ बिस्वरूप चौधरी ने कहा कि हम इस बुक के माध्यम से बच्चों और छुपे हुए टैलेंट को प्रोत्साहित करने का काम करते है। अगर देश में कोई और भी इस प्रकार के छुपा टैलेंट हो तो हम उसे भी अपनी इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में शामिल करेंगे।