उपमहापौर संग निगम पार्षद शशि ने किया वृक्षारोपण
उपमहापौर संग निगम पार्षद शशि ने किया वृक्षारोपण
नई दिल्ली। पूर्व दिल्ली नगर निगम के उपमहापौर विपिन बिहारी ने वार्ड नंबर मंडावली नौ ई की भाजपा निगम पार्षद और ईडीएमसी में पर्यावरण एवं प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष शशि चांदना के साथ मिलकर सोमवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत 251 पौधै लगाए। इने दोनों नेताओं ने पर्यावरण को बचाने के लिए यह पौधे लगाए है और साथ ही लोगों से जगह—जगह पौधे लगाने की अपील भी की। विपिन और शशि ने चंदर विहार के दो ईडीएमसी स्कूल के चार पालियों में पौधे लगाए। शशि चांदना के पर्यावरण और प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष बनने के बाद यह पहला वृक्षारोपण का कार्यक्रम था और वह पहले भी वृक्षारोपण के कार्यक्रम करती रही है। विपिन और शशि ने भाजपा, संघ, आरडब्ल्यू और स्कूली बच्चों के साथ भी वृक्षारोपण किया।
विपिन ने कहा कि मैं वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं और निगम पार्षद शशि चांदना का आभार व्यक्त करता हूं कि जिन्होंने यह कार्यक्रम आयोजित किया और मुझे इसमें शामिल होने का अवसर दिया। आज हम पर्यावरण को बचाने के लिए दिल्ली में दस लाख पौधे लगाने की मुहिम चला रहे है उसके तहत
हम यहां वृक्षारोपण कर रहे हैं। हम आज प्रतिज्ञा ले कि हमने आज जो पौधे लगाए है तो उसकी देखभाल भी करनी है।
शशि ने उपमहापौर विपिन का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं विपिन का धन्यवाद करती हूं जो अपना कीमती समय निकालकर यहां वृक्षारोपण के कार्यक्रम में मौजूद हुए। उन्होंने यहां स्कूली बच्चों और कार्यकर्ता के साथ पौधे लगाए उससे सभी को अच्छा लगा। मैं चाहती हूं कि वह हमेशा यहां आते रहे। मैंने स्कूल के बच्चों से कहा है कि वह जैसे स्कूल आए तो समय निकालकर पौधों को भी पानी दिया करे। जैसे—जैसे आप बड़े होंगे तो वैसी ये पौधे भी बड़े होते चले जाएंगे। बच्चों ने स्वीकार किया हम स्कूल आकर पौधों को पानी जरूर दिया करेंगे।
इस मौके पर जिला मयूर विहार के भाजपा उपाध्यक्ष मोहन चांदना, मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव, मंडावली उंचे पर के आरडब्ल्यू प्रधान राजू यादव, चंदर विहार आरडब्ल्यू के सुरेश दीक्षित, उत्तराखंड प्रवासी समिति के महासचिव गिरिश बडौला, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा वशिष्ठ, नीलम झा, सुषम शर्मा, प्रवीण, बंटी गुप्ता, सियाराम सहित भाजपा और संघ के कार्यकता और आरडब्ल्यू के लोग भारी संख्या मौजूद रहे।
—————————————————————————
फोटो कैप्शन— 1
वृक्षारोपण करते पूर्वी दिल्ली नगर निगम के उपमहापौर विपिन बिहारी, मंडावली नौ ई की निगम पार्षद शशि चांदना, जिला मयूर विहार के भाजपा उपाध्यक्ष मोहन चांदना व अन्य।